जन्नत में हुज़ूर ﷺ की शादी

हज़रते साद बिन जुनादा रदिअल्लाहु त्आला अन्हु से रिवायत है कि हुज़ूर ﷺ ने इरशाद फरमाया कि अल्लाह अज़्ज़वजल जन्नत में मेरी शादी हज़रते मरयम बिन्ते इमरान (यानी हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम की वालिदा) और हज़रत आसिया और मूसा अलैहिस्सलाम की बहन से फरमायेगा।

(انظر: المعجم الکبیر للطبرانی، مترجم، ج4، ص135، ح5353، ط پروگریسو بکس لاہور)

एक और रिवायत में है की रसूल -ए- करीम ﷺ ने हज़रते आईशा रदिअल्लाहु त्आला अन्हा से इरशाद फरमाया कि क्या तुम्हें मालूम है कि अल्लाह अज़्ज़वजल जन्नत में मेरा निकाह हज़रते मरयम बिन्ते इमरान और हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम की बहन कुलसुम और फिरौन की (नेक वा पारसा) बीवी आसिया से करेगा। 

(انظر: المعجم الکبیر للطبرانی، مترجم، ج5، ص724، ح7931، ط پروگریسو بکس لاہور)

हज़रत अल्लामा मुफ्ती मुहम्मद इम्तियाज़ क़ादरी हाफिज़हुल्लाह लिखते हैं कि तफसीर-ए-सावी में है कि पांच खवातीन अफज़ल हैं मरियम, खदीजा, फातिमा, आइशा और आसिया रदियल्लाहु त्आला अन्हुम अजमईन, बीवी आसिया और बीवी मरयम जन्नत में हुज़ूर ﷺ की अज़्वाज में से होंगी।

(انظر: عطائین اردو شرح تفسیر جلالین، ج1، ص401، ط ادارۂ فیضان رضا کراچی)

हज़रत अल्लामा मुफ्ती मुहम्मद अकमल मदनी हफ़िज़हुल्लाह फ़तावा रज़विया के हवाले से लिखते हैं कि हज़रते मरयम, हज़रते कुलसुम और हज़रते आसिया का निकाह जन्नत में हुज़ूर ﷺ से होगा।

(ملخصاً: کیا آپ کو معلوم ہے؟، حصہ1، ص146 بہ حوالہ فتاوی رضویہ قدیم، ج9، ص11)

हज़रत अल्लामा मुफ्ती अब्दुर रहीम हफिज़हुल्लाह तफसीर -ए- इब्ने कसीर, तफसीर -ए- दर्रे मन्सूर, तफसीर -ए- खाज़िन, तफसीर -ए- क़ुर्तुबी वगैरा के हवाले से लिखते हैं कि जन्नत में हज़रत मरयम, हज़रत आसिया और हज़रत कुलसुम ( कुलसुम/हकीमा/कलीमा) हुज़ूर ﷺ की ज़ौजियत से मुशर्रफ व सरफराज़ होंगी।

(ملخصاً: فتاوی بریلی شریف، ص222، ط زاویہ پبلشرز لاہور)

मुफ्ती मुहम्मद यूनुस रज़ा ओवैसी हफ़िज़हुल्लाह ने भी ये लिखा है कि जन्नत में हज़रत मरियम का निकाह हुज़ूर ﷺ से होगा। 

(ایضاً، ص321)

अ़ब्दे मुस्तफ़ा

Post a Comment

Leave Your Precious Comment Here

Previous Post Next Post